Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


विकास कार्यों में तेजी के निर्देश. लंबित परियोजनाएं शीघ्र पूर्ण करने पर जोर.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 15, 2026 Tags: , , , , ,

-बैठक में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश

BOL PANIPAT, 15 अप्रैल। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद एच.आर.डी.ए., की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एम.पी.एल.ए.डी.एस.), ग्राम स्वराज अभियान (एस.ए.जी.वाई.), प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पी.एम.ए.जी.वाई.), वाइब्रेंट ग्राम योजना (वी.ए.एन.जी.वाई.), स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), हरियाणा ग्रामीण विकास योजना (एच.जी.वी.वाई.), आवारा कुत्तों से संबंधित कार्य, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एच.आर.डी.एफ.), मुख्यमंत्री घोषणाएं, ई-लाइब्रेरी, जिम, महिला सांस्कृतिक केंद्र, व्यायामशाला, कॉलोनियों का नियमितीकरण, ग्राम सचिवालय एवं शिवधाम, मुख्यमंत्री विंडो एवं जनसंवाद, कच्ची फिरनी, स्मार्ट स्ट्रीट्स, जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के कार्यों सहित खेतों के रास्तों से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    डॉ. किरण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं पर कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत शुरू किया जाए तथा जो कार्य लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    बैठक में यह भी समीक्षा की गई कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की बाधा या समस्या आ रही है, तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद, उपमंडल अभियंता, पानीपत, खंड पानीपत एवं इसराना के संबंधित कनिष्ठ अभियंता के अलावा जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments