अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पुस्तकालय का उद्घाटन कर आमजन को समर्पित किया।
BOL PANIPAT : 30 अगस्त–अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने मंगलवार को समालखा उपमंडल के गांव भोड़वाल माजरी में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पुस्तकालय का उद्घाटन कर आमजन को समर्पित किया।
उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तकालय यूएचबीवीएन की ओर से तैयार करवाया गया है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की सभी विषयों की किताबें उपलब्ध रहेंगी। इसमें इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि यही नहीं इसमें 5 कंप्यूटर सेट लगाए गए हैं जिसमें सोलर लाइट भी उपलब्ध रहेगी। इस पुस्तकालय में एक समय में एक साथ 24 बच्चे बैठ कर अपना पढ़ाई से संबंधित काम कर सकेंगे। यह पूरी तरह से वातानुकूलित पुस्तकालय तैयार करवाया गया है। वर्तमान में इस में कुल 1173 किताबें रखी गई हैं। विषय के साथ-साथ इनमें विभिन्न प्रतियोगिताएं और साहित्य से संबंधित पुस्तकें भी रखी गई हैं। इस पर करीब 2 लाख रुपए की लागत आई है। इसमें इनवर्टर और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पूरे हरियाणा में अभी तक कुल 10 लाइब्रेरी शुरू की जा चुकी हैं। इस मौके पर यूएचबीवीएन के एसडीओ चांद सांगवान भी उपस्थित रहे।

Comments