Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा खोलती है तरक्की के द्वार. लड़कियां पढ़ेगीं तो सात पीढ़ियाँ तरक्की करेंगी: अंजना पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 14, 2023 Tags: , , , ,

आयोजन समिति ने उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
जिला प्रशासन की ओर से कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में वितरित किए गए मास्क
कार्यक्रम में आयोजन समिति ने अंबेडकर भवन बनाने की रखी मांग

BOL PANIPAT , 14 अप्रैल। बी.आर.अम्बेडकर सेवा समिति एवं डॉ. अंबेडकर नवनिर्माण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में सविधान निर्माता डॉ.भीम राव आम्बेडकर की 132वीं जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
अंजना पंवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा तरक्की के द्वार खोलती है। लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी है। एक लडक़ी पढ़ेगी तो सात पीढिय़ां तरक्की करेंगी। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर का वंचित समुदायों को समाज की मुख्य धारा में लाने का मूलमंत्र था। उन्होंने कहा था कि शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करो, जो हमेशा प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन किया। उन्होंने पानीपत में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर भवन बनवाने के लिए लोगों को प्रयास करने को कहा।
  कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर के कानून के शासन में विश्वास और लोकतंत्र के लिए सामाजिक और आर्थिक समानता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमें डॉ. भीम राव आम्बेडकर से प्रेरणा पाकर जाति_पाति व भेदभाव से दूर रहकर देश को जोडऩे का कार्य करना है। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर खास तौर पर बच्चियों  की शिक्षा पर जोर देना चाहिये।
इस मौके पर पार्षद अशोक कटारिया ने कहा कि डॉ. भीम राव आम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए सघर्ष कर उन्हें अधिकार दिलाए। केन्द्र सरकार ने भी गरीबों के उत्थान के लिए अंत्योदय योजना शुरू की जिसका लाभ लोगों को वर्तमान समय में मिल रहा है। कार्यक्रम में महंत योगी रघुनाथ ने कहा कि भारत तभी तक संगठित रहेगा जब तक हम एकजूट रहेंगें। हमें एकजुटता के  साथ रहकर देश को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव आम्बेडकर ने पल पल जीवन को न्यौछार किया था उनकी विचारधारा को अपनाकर ही हम अपने जीवन को समृद्घ व खुशहाल बना सकते हैं। कार्यक्रम में उपायुक्त वीरेंद्र दहिया का आयोजन समिति के सदस्यों ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। उपायुक्त व कार्यक्रम में पहुंचे अनेक अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर तहसीलदार प्यारे लाल रंगा, महिला थाना एसएचओ सुशीला, समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्डा, डॉ. अम्बेडकर नव-निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज जोगी, बी.आर अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरजभान भोरिया, कवि रमेश पुहाल, पार्षद विजय जैन, जिला परिषद् सदस्य पूजा, धर्मवीर कश्यप, रोहतास दाबड़ा, राधे श्याम के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कविता के माध्यम से डॉ. भीम राव आम्बेडकर की शिक्षाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

Comments