Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके में आग लगाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 19, 2023

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2023, गांव डुमियाना में 7 अप्रैल की देर साय शराब ठेके में आग लगाने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को बीती देर साय उरलाना चौकी पुलिस ने मतलौडा में इदाना मोड़ से गिरफतार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजय पुत्र गौरधन व कुलदीप पुत्र रणधीर निवासी संजौली के रूप में हुई।

उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब ठेके में आग लगाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर उधार में शराब मांगी तो सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया। कहासुनी के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक लेकर वहा से चले गए और कुछ दूर जाने के बाद बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला और करीब आधा घंटे बाद वापिस आकर ठेके में तेल छिड़क कर आग लगा वहा से फरार हो गए।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में नरेंद्र पुत्र आजाद सिंह निवासी डुमियाना ने शिकायत देकर बताया था कि उसने गांव डूमियाना में शराब ठेका ले रखा है। 7 अप्रैल की साय वह सेल्समैन नरेश पुत्र रघबीर निवासी कुराड़ जिला कैथल के साथ शराब ठेके पर बैठा। साय करीब 9:30 बजे दो लड़के ठेके पर आए और एक बोतल ब्लैंडर प्राइड की मांगी। बौतल के 750 रूपए मांगे तो दोनों युवक कहने लगे पैसे नही है कल सुबह पैसे देगें। उसने बगैर पैसे शराब देने में असमर्थता जाहिर की तो आरोपी गाली गलौच कर जांन से मारने की धमकी देते हुए बाइक लेकर चले गए। करीब आधा घंटा बाद दोनों आरोपी बाइक से वापिस आए और उनमे से एक आरोपी ने ठेके के अंदर पेट्रोल छिड़क दिया दूसरे आरोपी ने आग लगा दी। उसने व सेल्समैन नरेश ने बड़ी मुश्किल से गेट खोलकर जांन बचाई। आग लगाकर दोनों आरोपी बाइक से गांव छिछड़ाना की तरफ भाग गए। ठेके में रखा डी फ्रीज, कुर्सी, चारपाई व गल्ले में रखे 6200 रूपए जरूरी कागजात जल गए। सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज की जांच की तो आरोपियों की पहचान संजीव व कुलदीप निवासी संजौली पानीपत के रूप में हुई। नरेंद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments