छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनसो ने को सौंपा ज्ञापन
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल की अध्यक्षता में एसड़ी पीजी कॉलेज पानीपत के छात्रों ने हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य अनुपम अरोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा।
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इसी वर्ष ही दिल्ली , पंजाब, चण्डीगढ़, राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाए जांए हर चुनाव की तरह छात्र संघ चुनाव का भी महत्व होता है छात्र संघ चुनाव राजनीति की प्रथम
पाठशाला है छात्र संघ से ही देश के कई बड़े नेता निकलकर आंए है
इनसो ने कॉलेजों में शुरू किया ज्ञापन
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की इनसो हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाकर हर हांल में ही हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव इसी वर्ष सितम्बर मांह में करवांएगी इसी को लेकर आज इनसो ने काँलेजों की और रुख अपना लिया है आज इसी कड़ी में इनसो ने एसड़ी कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की है जिसंसे फ़िर छात्रों ने प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा को हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सोंपा है और आगे भी लगातार इनसो पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज, आईबी पीजी कॉलेज, समेत सभी ऐडिङ कॉलेजों में जाकर वहां छात्रों से मिलकर सभी कॉलेज प्रबंधको को हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सोंप प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग करेगी
प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराएंगे
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की हरियाणा में बंसीलाल सरकार से 1996 से बंद पड़े चुनाव को लेकर इनसो ने संछर्ष करके 2018 में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाए थे लेकिन सरकार इसके बाद अपने वादे से मुकर गई और अभी 5 साल बीत जाने के बाद भी प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करवांए है अब इसी को लेकर इनसो दोबारा जोर शोर से आवाज ऊठा रही है जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल के आदेशानुसार इनसो ने दोबारा छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की पहल शुरू की है 1996 से बंद पड़े चुनाव को 22 साल बाद इनसो ने ही बहाल करवाया था लेकिन वो अप्रत्यक्ष रूप से करवाए गए अब इनसो ही 27 साल बाद दोबारा से हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराएगी
गरीब छात्र आगे आएंगे
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने कहां हमारा उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों के लिए माहौल तैयार करना है जो आखिरी पंक्ति में हैं उनके लिए अच्छे हॉस्टल हों लाइब्रेरी, कॉलेज हों। उन्हें अभिव्यक्ति का अधिकार मिले। शिक्षा का अधिकार मिले। नौजवान को बोलने की, अपनी बात रखने की ताकत मिलनी चाहिए। उन में लीडरशिप के गुण तैयार करना चाहते हैं।
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाली के इस संघर्ष में सब आगे आकर इसका नेतृत्व करें. इससे इस आंदोलन को एक विशेष मजबूती मिलेगी और सरकार को प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव तो करवाने ही होंगे, लेकिन छात्र समुदाय को इसके लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा
इस अवसर पर रोनक सिंह, सोमबीर जागलान, अजय शर्मा, विवेक खर्ब, सुनील पांचाल, रोबिन आदि छात्र मौजूद थे

Comments