इनसो की मांग पर एसड़ी कॉलेज में लगाई पुलिस पीसीआर
एसड़ी कॉलेज में लगाई गई पुलिस पीसीआर
इनसो ने एसड़ी कॉलेज में सुरक्षा को लेकर लगवाई पुलिस पीसीआर
BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) लगातार कॉलेजों में सुरक्षा को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारीयों से सम्पर्क बनांए हुए है इसी कड़ी में एसड़ी कॉलेज के में पुलिस पीसीआर की नियुक्ति की गई है
इनसो के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जेलदार ने बताया की इनसो पानीपत के आर्य कॉलेज , एसड़ी कॉलेज , आईबी कॉलेज , समेत सभी पानीपत के राजकीय कॉलेजों ओर ऐडिड काँलेजों में सुरक्षा को पुलिस पीसीआर की मांग लगातार कई दिनों से कर रही है बीते कुछ दिनों पहले छात्रा संगठन इनसो अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक विजय और पुलिस के अन्य अधिकरियों से मिला था जिसमें कॉलेजों में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए पानीपत के सभी शिक्षण संस्थानों में पुलिस पीसीआर की मांग की गई थी जिसके कारण एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में पुलिस पीसीआर को लगाया गया है
पानीपत के प्रत्येक कॉलेज में सुरक्षा जरूरी
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत के सिर्फ एसड़ी कॉलेज ही नहीं बल्कि प्रत्येक कॉलेज में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पीसीआर की नियुक्ति जरुरी है जब प्रत्येक कॉलेज के गेट पर पुलिस पीसीआर आती रहेगी तो जो बहारी शरारती तत्व कॉलेजों के गेटो पर झुंड नहीं बना पांएगे उनको पुलिस का डर बना रहेगा
कुछ शरारती तत्व कॉलेजों में बिगाड़ते माहौल
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की जब जब भी कॉलेजों में नया सत्र सुरु होता है तो कुछ बहारी तत्व कॉलेजों के गेटों पर सुबह शाम पहुंचकर कॉलेजो का माहौल खराब करते है वो सुबह कॉलेज के समय 8 से 9 बजे तक और दोपहर को छुट्टी के समय 1 से 2.30 बजे वो कॉलेजों के गेट पर चक्कर लगाते है इनका मकसद कॉलेजों में जाकर गेट पर हुङदंग मचाकर अपना नाम चमकाना होता है जो 20,30 की संख्या में होते है वो कभी किसी कॉलेज के गेट पर जाते है कभी किसी कॉलेज गेट पर फिर वो लगातार झगड़ा करते है छात्रों को परेशान करते है
कुछ बताते हैं कॉलेज प्रधान
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कुछ तो अपने आप को कॉलेजों का प्रधान बताते है छात्र राजनीति की आड़ में ये गुंडागर्दी करते है जिससे छात्र राजनीति को बदनाम करते है ये ऐसे लोग होते है जिनका कॉलेज के साथ साथ कभी स्कूल से वास्ता नहीं रहा और वो अपने आप को कॉलेज प्रधान बताते है ऐसे लोगों से छात्रों को डर बना रहता है इसी को देखते हुए पुलिस पीसीआर की जरुरत पानीपत के प्रत्येक कॉलेज शिक्षण संस्थानों समेत पानीपत के प्रत्येक स्कूल मे भी जरूरी है
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पीसीआर लगाने पर इनसो पानीपत के सभी पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद करती है जो यह फैसला लिए यह एक बड़ा ही सराहनीय कदम है

Comments