उत्तर प्रदेश में भाजपा के खाते में 340 से अधिक सीटें आएंगी : मंत्री कवर पाल गुर्जर
BOL PANIPAT : हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने स्थानीय स्काईलार्क टूरिस्ट कंपलेक्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 75% आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट में स्टे लगा है ।पहले भी कई राज्यों की सरकारें अपने राज्य के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे फैसले लागू कर चुकी है। जल्द ही सरकार इस मुद्दे पर कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी । उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टे हटने के बाद 75% आरक्षण हरियाणा के युवाओं को रोजगार में दिया जाएगा।
स्कूल खोले जाने के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा 10वीं 11वीं और 12वीं के लगभग सभी विद्यार्थियों को कोरोना रोधी वेक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। इसीलिए स्कूलों को इन कक्षाओं को लगाने की इजाजत दी गई है।
कोरोना के केस यदि लगातार कम होते रहे तो निश्चित तौर पर छोटी क्लासों को लगाने की अनुमति भी प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सारी प्रक्रिया कोविड-19 गाइडलाइन्स के अनुरूप स्टेप बाय स्टेप चलेगी। 10वीं 11वीं 12वीं के बाद आठवीं व 9वी कक्षा शुरू की जाएंगी। सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहा तो पांचवी से आठवीं तक और अंत में पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल में आने की अनुमति प्रदान की जाएगी। परीक्षाओं के विषय में उन्होंने कहा कि परीक्षाएं ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन होगी अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उत्तर प्रदेश के चुनाव की स्थिति पर उन्होंने कहा कि इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की स्थिति उत्तर प्रदेश में काफी अच्छी है सभी ओर योगी योगी हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज से पहले यूपी में सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आती थी योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है जिस बात को लेकर वहां की जनता काफी खुश हैं सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी हुआ है जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य सभी दलों को क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के खाते में 340 से अधिक सीटें आएंगी। किसान आंदोलन में जान गवाने वाले किसानों के परिजनों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा पांच लाख की राशि प्रदान करने के बारे में उन्होंने कहा कि यह राशि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।
जिन्होंने इस आंदोलन में अपनो को खोया है उन्हें इधर उधर धक्के ना खाने पड़े और तकलीफ ना हो इसीलिए नेता किसानों के घर जा कर यह राशि प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर पानीपत शहरी क्षेत्र के विधायक प्रमोद विज मौजूद रहे.

Comments