धनसौली, नंगला और तामशाबाद की 522 एकड़ भूमि के पट्टे के लिए 27 अप्रैल वीरवार को की जाएगी खुली बोली।
BOL PANIPAT, 26 अप्रैल। बापौली तहसील के गांव धनसौली, नंगला और तामशाबाद की 522 एकड़ भूमि को एक वर्ष के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। जिसकी खुली बोली आज 27 अप्रैल वीरवार को सनौली खुर्द के खण्ड कार्यालय में प्रात: 10.30 बजे की जाएगी। भूमि पट्टे पर लेने के ईच्छुक व्यक्ति इस बोली की शर्ते उपमण्डल अधिकारी(ना.) समालखा व खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी बापौल, समालखा व सनौली के कार्योलयों के नोटिस बोर्डो तथा वैबसाईट पानीपतडॉटजीओवीडॉटइन पर भी देख सकते हैं। यह जानकारी एसडीएम समालखा अमित कुमार ने दी।

Comments