सिंगला मार्किट सलारगंज बाजार एसोसिएशन का चुनाव : आनन्द कुमार जैन को प्रधान पद के लिए चुना गया।
BOL PANIPAT : सिंगला मार्किट सलारगंज बाजार एसोसिएशन का चुनाव एसोसिएशन के सरपरस्त हरकेश शर्मा जी अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से आनन्द कुमार जैन को प्रधान पद के लिए चुना गया। सभी दुकानदारों ने नवनियुक्त प्रधान आनन्द कुमार जैन को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जिसमें प्रमुख रूप से रमेश मल्होत्रा, बाबू भाई बरेजा, नरेश हान्डा, दयाल दास चुघ, शिव चरण शर्मा, धर्मवीर शर्मा, श्याम सुन्दर वर्मा, रोबिन गुप्ता, राजू मल्हौत्रा, सुरेश सम्मी, चन्द्रभान वर्मा, राजीव महाजन, सोनू मोनू चुघ, धर्मसिंह त्यागी जतिन चुध, मुकंद बरेला, राजू बरेजा, दीवान सम्मी, टीटू प्रयाग, अक्षय बरेजा, यशपाल, राहुल, इन्द्रपाल खुराना, जे.पी., सहित काफी दुकानदार मौजूद थे। नवनियुक्त प्रधान ने बताया कि वे 7 दिन में अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Comments