हे निगम हे मुझे फांसी चढ़ा दो लेकिन गरीब लोगों को मत मारो : स्वामी
या सी कंपनी के साथ अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से चढ़ी आम जनता की बलि:- जोगिंदर स्वामी
BOL PANIPAT : या सी कंपनी के सर्वे ने शहर का बेड़ा गर्क कर दिया है ऐसी कंपनी के साथ अधिकारियों और नेताओं के बीच मिलीभगत से आम जनता की बलि चढ़ी है यह आरोप जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने लगाए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आम जनता को अपना हाउस टैक्स ठीक करवाने के लिए अफसरों और दलालों को घूस देकर काम करवाना पड़ेगा शहर में चारों तरफ चर्चा कि अधिकारियों ने एक तृतीय श्रेणी के कर्मचारी के माध्यम से यासी कंपनी के साथ के सांठगांठ की सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि मॉडल टाउन और टीपी स्कीम के तहत बसी कई कालोनियों मैं भी 70 से 90% अवैध दिखा दिए गए हैं इतना बड़ा मामला होने के बाद भी ट्रिपल इंजन के नेता कुंभकरण की नींद सो रहे हैं
या सी कंपनी को प्रॉपर्टी का जीपीएस लोकेशन के हिसाब से सर्वे करने का कार्य दिया गया था लेकिन इसमें ऐसा कुछ भी ना करके लोगों को आने वाले समय में संकट में डालने का कार्य किया गया

Comments