Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


मन की बात के सौ वे संस्करण को लाखों की संख्या में सुन कर नया  कीर्तिमान बनाने के लिए जिले वासियों का कोटि कोटि आभार : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 30, 2023 Tags: , , , , ,

30 अप्रैल, लाखों लोगों ने मन की बात का शतकीय संस्करण पुरे उत्साह सुना। सौ संस्करण को सुनने के लिए पूरे जिले भर में उत्साह सा माहौल रहा 11 बजे। से 11_ 30 तक सुनी सड़के व गलियां खुद बयां कर रही थी की सभी लोग रेडियो तथा टीवी के सामने बैठे है। जहां चुनावी जिम्मेदारियां निभाने गए स्थानीय नेताओं ने यहां ड्यूटी लगी वही मन की बात  सुनी वही पानीपत में नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर भारी जनसमूह के साथ कार्यक्रम सुना । सांसद संजय भाटिया ने कर्नाटक के गुभि विधान सभा में , सांसद कृष्ण लाल पंवार जालंधर में ,मेयर अवनीत कौर ने जालंधर  में  तथा गजेंद्र सलूजा ने कर्नाटक के पावागढ़ विधान सभा  कार्यक्रम सुना गौर हो उपरोक्त सभी नेता इन्हीं स्थानों पर चुनावी  जिम्मेदारी निभाने गए हुए।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महिपाल ढांडा गीता महोत्सव हेतु ऑस्ट्रेलिया गए हुए है उन्होंने वही कार्यक्रम सुना।
जिला का सबसे बड़ा कार्यक्रम हुड्डा सेक्टर 29 पार्ट 1 में  पी पी इंटरनेशनल में रहा जहां जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कई हजार फैक्ट्री कर्मचारी तथा मजदूरों के साथ मन की बात का शतकीय एपिसोड सुना।
विधायक  प्रमोद विज ने आर्य समाज मॉडल टाउन में ,जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने मनाना गांव में सुना तथा भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा में लतीफ गार्डन में इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने  मन की बात का शतकीय एपिसोड सुनने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी का प्रत्येक कार्य देश को गौरवान्वित करने वाला होता है उसी प्रकार मन की बात का 100 वा  संस्करण संयुक्त राष्ट्र सुना जाना देश का गौरव बढ़ने वाला साबित हुआ।
डा अर्चना ने कहा की जो भी मुद्दे प्रधान मोदी ने मन की बात में उठाए वो जन आंदोलन बन गए । अतुल्य भारत मिशन हो,सेल्फी विथ डॉटर हो , स्वच्छता अभियान हो ,पर्यावरण संरक्षण हो , वोकल फॉर लोकल हो, मेक इन इंडिया हो या खिलौनों का निर्माण हो इन सबको लोगों ने हाथों हाथ लिया है।
डा अर्चना लोगो से अपील की  कि जो आह्वान प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में करे हम उसमे अपना शत प्रतिशत योगदान देकर राष्ट्र हित में उसे एक राष्ट्रीय मिशन बना दे।
डा अर्चना कहा की जिले के लोगों ने लाखों की संख्या में मन की बात का शतकीय संस्करण सुनकर एक नया कीर्तिमान बनाए जाने पर सभी जिला वासी बधाई के पात्र है।। उन्होंने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया
डा अर्चना उन सभी सामाजिक धार्मिक तथा व्यावसायिक संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किए जिन्होंने ये कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था करके इस क्षण को ऐतिहासिक क्षण बना दिया ।

Comments