भविष्य की नींव रखने में सहायक कर्मचारियों का बड़ा योगदान : अतुल जैन
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में विद्यालय की सहायक कर्मचारियों को समर्पित ‘मई दिवस’ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को तिलक लगाकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विश्व भर में श्रमिक दिवस मनाने के इतिहास पर अपने विचार प्रस्तुत किए कर्मचारियों के सम्मान में कविता और गीत की प्रस्तुति भी दी ।इस मौके पर ड्राइवर राजेश ने भी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत व लगन से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया ।विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने हेतु विद्यालय के लिए उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया और उपहार भी दिए । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय और छात्रों की उन्नति संभव नहीं है। अतः सभी को उनका आदर सम्मान करना चाहिए । इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर मधु अग्रवाल, चेयरमैन अतुल जैन,वाइस चेयरमैन युवराज जैन, मैनेजर बलराम शर्मा अध्यापक गण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Comments