Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने सत्र 2022-23 में खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की ओवरआल जनरल चैंपियनशिप (पुरुष) में जीता सेकंड रनरअप का खिताब


कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा ने आरके सदन केयूके में विजेता खिलाड़ियों और कॉलेज को किया सम्मानित 

कॉलेज के पांच खिलाड़ियों ने जीते 1 लाख 14 हजार रुपये और कॉलेज को मिला 11 हज़ार रुपये का पुरस्कार  

BOL PANIPAT , 05 अक्टूबर.

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने विभिन्न खेलों में अपने खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन की बदौलत सत्र 2022-23 में खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की ओवरआल जनरल चैंपियनशिप (पुरुष) में सेकंड रनरअप की ट्राफी जीतकर इतिहास रच दिया. कॉलेज के पांच खिलाड़ियों जय ने वुशू में 25 हजार, लावन्या ने वुशू में 21 हज़ार, हर्ष राणा ने कुश्ती में 30 हजार, प्रशांत और चेतना ने पेनचाक सिलाट में 21-21 हजार रुपये की धनराशी अपने शानदार खेल के दम पर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय से हासिल की. हर्ष राणा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में भी कुश्ती की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में 21 हज़ार रुपये हासिल किये. इस उपलब्धि की बदौलत एसडी पीजी कॉलेज को भी 11 हजार रुपये की धनराशी से सम्मानित किया गया. यह ईनाम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कौंसिल द्वारा सत्र 2022-23 में खेलकूद के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा द्वारा दिए गए. उनके साथ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ संजीव शर्मा, प्रो शुचिस्मिता शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर केयूके, डॉ राजेश सोबती निदेशक शिक्षा और खेलकूद विभाग केयूके एवं अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण पहुँचने पर प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, डॉ एसके वर्मा, डॉ राकेश गर्ग, कोच अंकुश मलिक, ग्राउंड्समैन प्रताप और अन्य प्राध्यापकों ने किया. विभिन्न खेलों में विश्वविधालय स्तर पर तीसरा स्थान पाना और एक बड़ी नकद राशि को जीतना अपने आप में एक विलक्षण और ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह कॉलेज के खेलकूद के इतिहास में एक नया कीर्तिमान है. सबसे अधिक हर्ष की बात तो यह है कि वुशू की खिलाड़ी लावन्या शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल की पुत्री है.

मनोज सिंगला उप-प्रधान ने अपने सन्देश में कहा कि जय, लावन्या, हर्ष राणा, प्रशांत और चेतना ने जो उपलब्धि हासिल की है वह पुरे कॉलेज के लिए गौरव और हर्ष का विषय है. इस जीत के पीछे इन सबकी लगन और कड़ी मेहनत का हाथ है. खेल सभी के जीवन में, विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. खेल गतिविधियों में शामिल होना हर व्यक्ति के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. खेल न केवल शारीरिक ताकत प्रदान करते है बल्कि इनसे हम मानसिक रूप से भी शक्तिशाली और मजबूत बनते है. अब तो खेल हमें अपने पैरो पर खड़ा होने में मदद भी करने लगे है. विश्वविधालय और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना और बड़ा इनाम पाना अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि है. इन खिलाड़ियों ने यही संदेश और प्रेरणा हम सभी को दी है. कॉलेज अपने खिलाड़ियों को हर तरह से प्रोत्साहित करता है और आगे भी करता रहेगा.

     प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने जय, लावन्या, हर्ष राणा, प्रशांत और चेतना की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कहा कि ऐसे खिलाडी बहुत कम होते है जो इतनी कम उम्र में बड़े कारनामे कर जाते है. इन सभी खिलाड़ियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लम्बा है और खेलों में ये और भी बड़ा मुकाम हासिल करेंगे. जीवन में खेलों में भाग लेने से युवा टीम वर्क सीखते है और उनके मस्तिष्क का बेहतर विकास होता है. शारीरिक विकास के साथ-साथ मन का विकास भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है. हर युवा को चाहिए की वह अपने जीवन में कम से कम एक खेल में भाग जरुर ले.

डॉ सुशीला बेनीवाल ने कहा कि अच्छे खिलाडी ख्याति तो प्राप्त करते ही है साथ ही खेलों के माध्यम से अपनी आजीविका और पैसा भी कमा सकते है. कॉलेज अपने हर होनहार खिलाड़ी का निरंतर मार्गदर्शन करता रहेगा.

जय, लावन्या, हर्ष राणा, प्रशांत और चेतना ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय उनके माता-पिता, एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, प्रो सुशीला बेनीवाल, और प्रो रजनी को जाता है. उनके माता-पिता सदा उनके साथ खड़े रहे है और कॉलेज से भी उन्हे भरपूर मदद और हौंसला मिला है. अब वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ना चाहते है और इसके लिए वे निरंतर अभ्यास में जुटे हुए है.

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी देवी, कोच अंकुश मलिक, दीपक मितल, चिराग सिंगला मौजूद रहे.

प्राचार्य

कॉलेज को इन खेल-कूद प्रतियोगिताओं में जीत के आधार पर सेकंड रनरअप का खिताब मिला

क्रम संख्या खेलनामटूर्नामेंट का नामस्थानकेटेगरी/वजन भारवर्ग
1.कुश्तीहर्ष राणानेशनल यूनिवर्सिटी गेम्सखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिप   प्रथमतृतीयप्रथम   60 किलोग्राम  (ग्रीको-रोमन)
2.कुश्तीनितेशएशियाई चैंपियनशिपतृतीय97+ किलोग्राम 
3.वुशूजयनेशनल यूनिवर्सिटी गेम्सइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिप  इंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीयप्रथमप्रथम ताईजिजिआन 
4.वुशूप्रशांतइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिप इंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपप्रथमप्रथमनन्कुआननंगुन 
5.वुशूप्रशांतइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय65 किलोग्राम
6.वुशूअमितइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपप्रथम60 किलोग्राम
7.पेंकाक सिलाट प्रशांतनेशनल यूनिवर्सिटी गेम्सतृतीय90-95 किलोग्राम 
8.ताईक्वांडो तनुजइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपप्रथम84+ किलोग्राम
9.ताईक्वांडोपंकजइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय-84 किलोग्राम
10.ताईक्वांडोमनीषइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय-54  किलोग्राम
11.ताईक्वांडोकृष कुहारइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय-58  किलोग्राम
12.ताईक्वांडोमनीषइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपतृतीयव्यक्तिगत फूनसे
13.ताईक्वांडोटीम फूनसेइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय(3 खिलाड़ी)
14.एथलेटिक्ससंदीपइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिप   प्रथमजेवलिन थ्रो
15.एथलेटिक्सहरिनारायणइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपप्रथमलॉन्ग जम्प
16.एथलेटिक्सविपिनइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय10 किलोमीटर
17.एथलेटिक्सनीरजइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपद्वितीय5 किलोमीटर
18.वेट लिफ्टिंगआकाशइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपप्रथम96 किलोग्राम
19.योगाएसडी कॉलेज टीम इंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपतृतीय6 खिलाडी
20.शूटिंगएसडी कॉलेज टीमइंटर कोलिजिएट चैंपियनशिपतृतीय3 खिलाड़ी
21.कबड्डीएसडी कॉलेज टीमइंटर जोनल यूनिवर्सिटी गेम्सप्रथम10+ खिलाड़ी 
22.बेसबॉलएसडी कॉलेज टीमइंटर जोनल यूनिवर्सिटी गेम्सप्रथम10+ खिलाड़ी 
23.कबड्डी विजयंत जागलानवर्ल्ड कप (4 वर्ष)प्रथमएसडी  कॉलेज का एक खिलाड़ी भारत कबड्डी टीम में

Comments