वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : जी.टी.रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में कॉमर्स एसोसिएशन के द्वारा वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्द्धा के युग में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि बहुमुखी विकास हो सके तथा आने वाली चुनौतियों का सामना करने में वो सक्षम बने। इसअवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में संचार स्किल्स विकसित होती हैं जो कि भविष्य में उनके लिए सहायक होगी। मंच का संचालन प्रो.हिमांशी और बी.बी.ए की कीर्ति ने किया। प्रतियोगिता के कॉर्डिनेटर्स प्रो.अजय पाल सिंह, प्रो. माधवी ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढाया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो अजयपाल, प्रो माधवी,प्रो.राजेश बाला, प्रो.रुहानी शर्मा, प्रो.निशा और प्रो. आकांक्षा रहे। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
प्रथम – कृष अरोड़ा (बी.बी.ए.तृतीय वर्ष)
द्वितीय – सुमित आनंद(बी. कॉम द्वितीय वर्ष )
तृतीय – सक्षम खुराना(बी.कॉम तृतीय वर्ष)
सांत्वना पुरस्कार – प्रदीप और पारुल (बी.कॉम प्रथम वर्ष)
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो.करुणा, प्रो. रूचिका, प्रो.रितिका,प्रो.रीना, प्रो.विनीता,प्रो.साक्षी प्रो.मनीत कौर, प्रो.पूजा डूडेजा,प्रो.सोनिया विरमानी प्रो.सुखजिंदर ,प्रो. पूजा बत्रा,प्रो. आंचल बत्रा और निशा गोयल ने अहम भूमिका निभाई। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Comments