Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत की अनेकों संस्थाओं ने पहलवान खिलाडिय़ों  के समर्थन में निकाली मशाल यात्रा.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 5, 2023 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT , 5 मई। पानीपत की अनेकों सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी पहलवान महिला खिलाडिय़ों के समर्थन में शुक्रवार देर शाम को शहर में एक मशाल यात्रा निकाली। मशाल यात्रा समाजसेवी सुखबीर मलिक के सनौली रोड स्थित कार्यालय से शुरू होकर शिव चौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर समाजसेवी सुखबीर मलिक उग्राखेड़ी व रब दे बंदे से राकेश चुघ आदि वक्ताओं ने कहा कि देश व दुनिया में हिन्दूस्तान का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों को यौन शौषण के मामले में जंतर मंतर पर धरना देना पड़ रहा है। महिला पहलवानों द्वारा यौन शौषण के गंभीर आरोप लगाये जाने के बावजूद मोदी सरकार अपने सांसद बृजभूषण को बचाने पर लगी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को निष्कासित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये और महिला खिलाडिय़ों को उचित न्याय दिलवाए। इस अवसर  पर मनमोहन सिंह, मुकेश, दीपक बग्गा, सरदार सग्गू, जोनी चावला, नीलम प्रणामी, अनिता राज शालू, राजकुमार मुंडे आदि मौजूद रहे।

Comments