संस्कृत संबंधी राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया.
BOL PANIPAT : ‘विद्यावान लभते ज्ञानम्’ शिक्षा ग्रहण करके मनुष्य संस्कार-सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करता है | विद्यार्थियों के संस्कृत संबंधी ज्ञान का रोचक माध्यम से आकलन करने हेतु जीटी रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के संस्कृत विभाग द्वारा राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का माध्यम गूगल फॉर्म रहा | प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली तथा हरियाणा के सप्तत्यधिक छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया |

प्रतियोगिता का शुभारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान का विस्तार संस्कृत के गम्भीर अध्ज्ञाययन से ही संभव है साथ ही उन्होंने ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरणा भी दी ।विभागाध्यक्षा डॉ अंजलि ने बताया कि इस तरह के क्रियाकलाप संस्कृत भाषा की जटिलता को दूर करने में सहायक सिद्ध होंगे। संस्कृत भाषा इतनी वैज्ञानिक व प्रामाणिक होने पर भी उपेक्षा की शिकार है, यह गंभीर विचार का विषय है इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में संस्कृत भाषा की ग्राह्यता में वृद्धि करेंगी व छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। प्रतियोगिता में पंजाब विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ के छात्र सुनील प्रथम स्थान पर, हंसराज कॉलेज,दिल्ली की छात्रा रश्मि रानी द्वितीय स्थान पर,तथा कुरुक्षेत्र के दयानंद महिला महाविद्यालय की छात्रा अमनदीप कौर तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Comments