आंदोलित पहलवान खिलाडिय़ों को न्याय नही दिलवाया गया तो अंजाम गंभीर होंगे : रतन मान
BOL PANIPAT , 6 मई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर केंद्र में शासित भाजपा सरकार ने जल्द ही आंदोलित पहलवान खिलाडिय़ों को न्याय नही दिलवाया गया तो अंजाम गंभीर होंगे। जंतर-मंतर पर कई कई दिनों से लगातार चल रहे धरने को लेकर आमजन में रोष बढ़ता जा रहा है। अब देश का नाम गौरवान्वित करने वाली खिलाड़ी बेटियों की दुर्दशा किसी भी प्रकार से सहन नही हो रही है। इसलिए आंदोलित पहलवान खिलाडिय़ों की आवाज को बुलंद्व करने के लिए आने वाली 10 मई को जींद शहर की सडक़ों पर उतर कर प्रदेश स्तरीय जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार व आरोपी बृज भूषणशरण सिंह का पूतला दहन करने के साथ साथ जींद के डी. सी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शनिवार को पानीपत किसान भवन में जिलाध्यक्ष सोनू मालपूरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई प्रदेश स्तरीय आपात बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रतनमान बोल रहे थे। इस दौरान उपस्थित किसान नेताओं ने केंद्र व प्रदेश में शासित भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। रतनमान ने कहा कि जींद प्रदर्शन में खाप पंचायतों सहित सभी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलित पहलवान खिलाडिय़ों के आंदोलन में खाप पंचायतें आंदोलन के समर्थन में जो भी निर्णय लेगी भाकियू उसका अनुकरण करेगी। अलग से कोई भी निर्णय नही लिया जाएगा। किसान नेता रतनमान ने हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा पूरी तरह से आंदोलित खिलाडियों का साथ होंने की बात कह कर सही निर्णय लिया है। जिसकी मैं पूर्ण रूप से सराहना करता हूं। लेकिन प्रदेश के मु2यमंत्री मनोहर लाल आंदोलित पहलवान खिलाडिय़ों के विरूद्व बोल रहे है। कहते है कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर को मामला है। जो बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं की योजना के विरूद्व है। बैठक में उपस्थित भाकियू के सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सांसद बृज भूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफतार कर इस मामले में स2त से स2त कार्रवाई की जाए। बैठक के अध्यक्ष एंव किसान नेता सोनू मालपूरिया ने अपने संबोधन में 10 मई के जींद प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी इस प्रदर्शन में हर तरह से सहयोग करे। क्योंकि यह आंदोलन सभी की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। सभी एक साथ मिलकर खिलाड़ी बेटियों के आत्म स6मान की रक्षा के लिए आगे आकर पूर्ण रूप से सहयोग करे। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि जंतर मंतर पर देशभर की खाप पंचायतें आंदोलन स्थल पर जा रही है। वहां पर जो भी खप पंचायतों द्वारा आंदोलन के समर्थन निर्णय लिया जाएगा उस पर सबकी निगाहे लगी हुई है। उन्होंने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रव1ता राकेश टिकैत भी कल पहुंच रहे है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, जींद जिलाध्यक्ष बारूराम रूपगढ़, हिसार जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, पानीपत जिलाध्यक्ष सोनू मालपूरिया, भाकियू प्रव1ता सुरेंन्द्र सांगवान, कैथल जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह चौशाला, कामरेड भीम सिंह, हरी सिंह डाहर, बलवान सिंह, भीम सिंह मलिक, जय सिंह, चांद ड्राईवर, राम स्वरूप कैमला सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments