Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मई 2023, पानीपत, सीआईए टू की टीम ने बीती देर साय एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फरमान पुत्र सलीम निवासी सेक्टर 25 झुग्गी झोपड़ी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान सेक्टर 25 में गंदा नाला पुलिया के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को जीटी रोड की तरफ से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान फरमान पुत्र सलीम निवासी सेक्टर 25 झुग्गी के रूप में बताई। शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी की पायजामें की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो वह अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी फरमान के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments