स्क्रैप से भरा कैंटर लूटने वाले गिरोह के और दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 7 सितम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के पास कैंटर चालक को बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपए कीमत की स्क्रैप से भरा कैंटर लूट की वारदात में शामिल फरार और दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी ममौरा व अंकित निवासी भविशा शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 25 अगस्त को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी शैंकी निवासी नगोला हापुड़ यूपी हाल किरायेदार जावा कॉलोनी को बरसत चुंगी से गिरफ्तार कर पूछताछ किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी सौरभ पाल पुत्र बलदेव निवासी ममौरा व अंकित पुत्र सोमपाल निवासी भीवशा शामली यूपी व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर स्क्रैप से भरा कैंटर लूटने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने आरोपी शैंकी की निशानदेही पर लूटा गया कैंटर व सेटरिंग की 45 प्लेट कैथल के चीका से बरामद कर पूछताछ के बाद रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी शैंकी को माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया था। और वारदात में शामिल फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। आरोपी शैंकी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उनके साथी आरोपियों ने बाकी स्क्रैप बेच दिया था।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम आरोपी सौरभ व अंकित को सेक्टर 18 मोड़ के पास ते गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी शैंकी व फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर स्क्रैप से भरे कैंटर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपियों के कब्जे से स्क्रैप बेचकर हासिल की नगदी बरामद करने व वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर — दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
-यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 में गुड्डू उर्फ दिग्विजय पुत्र राम जी निवासी सिकटा खुशीनगर यूपी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह कैंटर पर ड्राइवरी करता है। 17 जुलाई को बाद दोपहर वह दिल्ली के बवाना से कैंटर में सेटरिंग की पुरानी प्लेट व स्क्रैप लोढ कर यमुनानगर के लिए चला था। साय करीब 6:30 बजै पानीपत टोल प्लाजा से निकलने के बाद वह खाना खाने के लिए रूका तो तभी मुंह पर मास्क लगाए चार अज्ञात युवक कैंटर के पास आए और खिड़की खोलकर कैंटर के केबिन में घुस गए। आरोपियों ने मारपीट कर उसको साईड वाली सीट पर बैठा लिया और कैंटर को करनाल की तरफ लेकर चल दिए। थोडा सा चलने के बाद लिंक रास्ते पर ले जाकर उसको गन्ने के खेत में रस्सी से बांधकर मोबाईल व कैंटर लूट कर फरार हो गए। कैंटर में करीब 10 लाख रुपए कीमत का स्क्रैप भरा था। थाना सेक्टर 13/17 में गुड्डू की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments