Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई शनिवार को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सेशन डिवीजन पानीपत में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने जा रही है।
     कोई भी व्यक्ति अपने लंबित मामलों जिसमें दुर्घटना के दावे, चेक बाउंस, बैंक वसूली, नागरिक विवादों से संबंधित सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं भी शामिल है और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित कंपाउंडेबल अपराधों के अपराधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलझा सकते हैं।
       उन्होंने बताया कि इसी सन्दर्भ  में पानीपत में 6 बैंच  और समालखा  डिवीजऩ में एक बैंच का गठन किया गया है। उन्होंने लोगो से अहवान किया है की वे ज्यादा से ज्यादा अपने मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते है क्योंकि लोक अदालत विवादों के निपटान के प्रभावी तरीकों में से एक है। लोक अदालत में निपटान से न किसी की हार और न किसी की जीत होती और लोक अदालतों में विवादों का सौहार्द पूर्वक निपटारा किया जाता है। सभी के लिए न्याय तक पहुंच के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एडीआर तंत्र का संवर्धन काफी महत्वपूर्ण है। लोक अदालत को स्थाई और निरंतर प्रक्रिया बनाने के लिए सत्र न्यायालय पानीपत में दैनिक लोक अदालतें भी आयोजित की जाती है। इस लोक अदालत के बारे में लोगो को जागरूक करने के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सक्ष्म युवाओं के माध्यम से घर घर जाकर निरंतर जागरूकता फैला रहा है। और अधिक जानकारी के लिए आम जनता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0180-2640222 पर सम्पर्क कर सकता है ।

Comments