‘मातृ दिवस’ पर गीत संगीत के माध्यम से बच्चों व माताओं ने व्यक्त की अपनी भावनाएं.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें प्री.नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं और उनकी माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । सबसे पहले सभी आमंत्रित अतिथि गण व माताओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात नन्हे मुन्नो ने कविता, गीत और नृत्य के द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया । ‘तू कितनी प्यारी है’ और ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया । बच्चों ने ‘ओ मेरी माँ’ और ‘हैप्पी मदर्स डे’ नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । माताओं के लिए कुकिंग विदाउट फायर, रैंप वॉक गतिविधियां हुई ।माताओं को गुब्बारे फोड़ना, चूड़ी दागे और म्यूजिकल चेयर आदि विभिन्न रोचक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला । रैंप वॉक में प्रथम स्थान योगिता ने दूसरा स्थान मीनाक्षी ने और तीसरा स्थान कोमल ने प्राप्त किया। डांस में प्रीति, नीरू, सुमिता और सोनिया विजयी रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी और विजेताओं को पुरस्कृत किया । उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्तित्व के निर्माण में मां की ममता और स्नेह की अहम भूमिका है । मां भगवान की बनाई हुई अनुपम रचना है जिसका स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता । विद्यालय की डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी । इस मौके पर चेयरमैन अतुल जैन, ऋचा जैन, बलराम शर्मा और सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे । मंच संचालन कृष्णा और ईष्ठा ने किया ।

Comments