Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पटल पर आर्य महाविद्यालय की छात्राओं ने छोड़ी अपनी छाप

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 26, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – वीरवार 26 फरवरी 2026, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय हिंदी विभाग के उपक्रम हिंदी साहित्य परिषद के विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज, मुलाना के हिंदी विभाग व संस्थान नवाचार परिषद(आई.आई.सी.) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय निबंध-लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर सहभागिता की। निबंध-लेखन का विषय ‘हिंदी भाषा में रोज़गार के अवसर व चुनौतियाँ’ रहा। हिंदी साहित्य परिषद के लगभग दस छात्र- छात्राओं ने अपने निबंध विषय को गहन रूप से विश्लेषित करते हुए विचारात्मक रूप प्रदान किया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर विचार करते हुए लिखा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा, संस्कृति और पहचान का आधार होती है। हिंदी भाषा में रोज़गार का सबसे बड़ा क्षेत्र शिक्षा को बताया। सरकारी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में मीडिया, अनुवाद, लेखन, संपादन, प्रकाशन और समीक्षा में भी निरंतर रोज़गार विकसित किए जा रहे हैं। हिंदी भाषा में रोज़गार के अवसरों के साथ-साथ कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। निजी क्षेत्र और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अंग्रेजी भाषा का वर्चस्व है । जिसके कारण रोज़गारोन्मुख प्रशिक्षण की कमी के कारण हिंदी को मात्र विषय की ही दृष्टि से देखा जा रहा है, व्यावसायिक कौशल के माध्यम से नहीं। हिंदी भाषा को संपूर्ण रूप से रोज़गार से जोड़ने के लिए तकनीक, शिक्षा और प्रशासन केन्द्र में स्थापित करना चाहिए। विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय निबंध-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसका परिणाम 24 फरवरी को घोषित किया गया। अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हमारे महाविद्यालय की बी. ए.तृतीय वर्ष की छात्रा रीतु रानी ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर, वैश्विक पटल पर महाविद्यालय की छाप छोड़ी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) जगदीश गुप्ता ने छात्रा रीतु को बधाई देते हुए, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप जैसे होनहार, मेहनती विद्यार्थियों से ही महाविद्यालय निरंतर ऊंचाईयाँ प्राप्त करने में सक्षम हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरदार दलिप सिंह वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय (महाराष्ट्र) के हिंदी विभाग एवं महाराष्ट्र हिंदी प्रचार सभा(औरंगाबाद) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय हिंदी निबंध-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था जिसमें आर्य कॉलेज की हिंदी परिषद के लगभग बीस सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए में बी.ए. तृतीय वर्ष की होनहार छात्रा कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। जोकि पूरे आर्य कॉलेज के लिए  अत्यंत हर्ष का विषय है।

 इस अवसर पर हिंदी साहित्य परिषद के संयोजक प्रा. विजय सिंह सहित विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments