चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 17 मई 2023, पानीपत, सीआईए वन टीम ने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को बीती देर साय गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जुल्फकार पुत्र लियाकत निवासी गांव राणा माजरा के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक निजामपुर रोड़ पर गंदा नाला के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जुल्फकार पुत्र लियाकत निवासी राणा माजरा के रूप में बताते हुए गत मार्च में चदौली में बाबा के डेरे से एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में बलबीर पुत्र राधुराम निवासी शाहपुर जीन्द हाल जयराम नाथ डेरा चंदौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी जुल्फकार के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments