Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर लाठी डंडो से युवक को चोट मारने के चार आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे, एक बाइक, एक एक्टिवा बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 मार्च : थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोहम गार्डन के पास रास्ता रोककर लाठी डंडों से युवक को चोट मारने के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इंसार बाजार निवासी आकाश उर्फ अक्कू, पठान मोहल्ला निवासी मयंक, खेल बाजार निवासी रजत तथा अमर भवन चौक निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने लाठी, डंडों से युवक को चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे, एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में गंगापुरी रोड निवासी धीरज पुत्र रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अक्तूबर 2025 में उसके घर के पास खेल बाजार निवासी धीरज पुत्र रविंद्र व इंसार बाजार निवासी आकश उर्फ अक्कू पुत्र बिट्टू जुआ खेलने के साथ ही शराब पी रहे थे। उसके विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर चोट मारी थी। तब उसने मारपीट बारे थाना चांदनी बाग में शिकायत दी थी। बाद में उनका शिकायत में आपसी तौर पर समझौता हो गया था। उसके ताऊ के लड़के आकाश ने उसकी जिम्मेदारी ली थी।
इसके कुछ दिन बाद दोनों आरोपी धमकी देने लगे की अबकी बार तो बच गए आगे तुझे व तेरे भाई आकाश को जांन से मार देंगे। उसने यह बात भाई आकाश को बताई तो भाई ने कहा तुम पढ़ाई पर ध्यान दो इनकी बातों पर ध्यान मत दो। 25 फरवरी 2026 को भाई आकाश वैंगनआर कार में हरिद्वार बाईपास से सेक्टर 25 में किसी काम से जा रहा था। जो पानी लेने के लिए रास्ते में एक लोकल दुकान पर रूका। पानी लेकर आकाश गाड़ी की तरफ चला तभी इंसार बाजार निवासी आकाश उर्फ अक्कू, खेल बाजार निवासी रजत, पठान मोहल्ला निवासी मयंक उर्फ मक्का व इनके अन्य कई साथी डंडे व रॉड से लैस होकर बाइकों पर सवार होकर वहा आए और आकाश का रास्ता रोककर आरोपी रजत व अक्कू आकाश को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर चलने लगे। आकाश ने बचाव के लिए शौर किया तो आरोपियों ने थोड़ा आगे जाकर बाइक से नीचे उतार आकाश के पैरो पर रॉड व डंडो से प्रहार कर चोट मारी। सभी आरोपी चोट मारते हुए जांन से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए आकाश को सरकारी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल करनाल के लिए रैफर कर दिया। थाना चांदनी बाग में धीरज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments