प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत फिलहाल नहीं हो रहे पंजीकरण. कोई भी व्यक्ति सरकारी या गैर सरकारी लोगों के बहकावे में ना आए: विवेक चौधरी
BOL PANIPAT , 18 मई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित सभी आमजन से अपील की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्तमान में नए मकान बनाने व बनवाने हेतु किसी भी प्रकार का ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन लेकर पंजीकृत नहीं करवाया जा सकता।
उन्होंने बताया कि इस योजना में नए नाम पंजीकरण हेतु पोर्टल भारत सरकार द्वारा दिनांक विगत 7 मार्च 2019 को बंद कर दिया गया था। इस योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवसों में संबंधित खंड स्तर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी या गैर सरकारी लोगों के बहकावे में ना आए और किसी भी प्रलोभन में न फंसे सरकार की तरफ से पोर्टल चालू होने पर आवेदन शुरू किए जाएंगे और आमजन को इसकी सूचना दे दी जाएगी।

Comments