स्मार्ट फोन से नम्बरदारों का कार्य आसान होगा : सांसद संजय भाटिया
BOL PANIPAT : 30 जुलाई-सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को लघु सचिवालय में समालखा और बापौली के नंबरदारों को मोबाइल वितरित करते हुए कहा कि नंबरदार प्रदेश की तरक्की में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और प्रदेश सरकार भी नम्बरदारो को तकनीकी रूप से मजबूत करना चाहती है।
संजय भाटिया ने खनकी राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को निपटान में तेजी लाने के उद्देश्य से नंबरदारों को मोबाईल दिए गए हैं इस स्मार्ट फोन से नम्बरदारों का कार्य आसान होगा।
उन्होंने बताया कि नम्बरदारों के लिए स्मार्ट फोन संदेश भेजने, भूमि, फसलों का खराबा आदि की जीपीएस सुविधा के साथ तस्वीरें लेने और उन्हें सर्वर पर अपलोड करने और सरल, ई-गिरदावरी आपदा प्रबंधन आदि के तहत आईडी और पते के सत्यापन में कारगर साबित होगा।
डीसी सुशील सारवान ने सांसद संजय भाटिया का स्वागत करते हुए बताया कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को निपटान में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के 740 नंबरदारों फोन वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर एडीसी वीना हुडा, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक भी उपस्थित थे।

Comments