अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय का बढ़ाया गौरव
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र कृत ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया । टूर्नामेंट का आयोजन ‘कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की ओर से तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में हुआ ।कृत की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रबंधन समिति ने हार्दिक बधाइयां दी और उसे सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि कठोर परिश्रम लगन और निरंतर अभ्यास से ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है । चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी कृत और उसके माता-पिता मिस पूजा और मिस्टर गजेंद्र को शुभकामनाएं दी ।

Comments