Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


पेट्रोल पंप पर दिन दिहाडे लूट. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT -हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द गांव के नजदीक होटल जय फूडस के साथ लगते एक पेट्रोल पंप पर दिन दिहाडे पांच युवको ने सेल्समेन पर पिस्तौल तानते हुए 20 हजार रूपए लेकर फरार हो गए और जाते समय गोली मारने की धमकी दे गए। सुचना मिलते ही सनौली खुर्द थाना प्रभारी महाबीर सिहं व सीआईए पुलिस मोके पर पहुंची और सीसीटीवी फॅूटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचाने शुरू कर दी। जानकारी अनुसार कुराड गांव निवासी जगदीश देशवाल ने बताया कि गांव होटल जय फूडस के पास उनका पट्रोल पम्प है।उसके भाई संजय देशवाल पेट्रोल पंप चलाते है। यह पंप इंदर सिंह एंड संस के नाम से है। दोपहर करीब 12:30 बजे पंप पर एक बाइक सवार 2 युवक आए। जिन्होंने अपनी बाइक में 50 रुपए का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने 2 हजार का नोट थमाया। जिसके बाद सेल्समैन ने कहा कि उसके पास फिलहाल खुल्ले रुपए नहीं है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

सेल्समैन ने बाइक चालक को कहा कि वो वह जाए और खुल्ले करवा लाए। कुछ देर बाद बाइक चालक सहित 5 युवक आए। युवकों ने आते ही पहले तो कहासुनी शुरू कर दी। इसके उपरांत पिस्तौल निकाल ली और सीधे सेल्समैन सोनू की ओर तान दी।

जबरदस्ती सेल्समैन के हाथ से 20 हजार रुपए छीन लिए और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके पम्प कर्मियों ने इसकी सूचना उन्हे दी। उन्होने तुरंत पुलिस को सूचना किया सूचना मिलते ही उनके पानीपत से पहुचने से पहले ही सनौली खुर्द थाना पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक वों फरार हो गए थे। उन्होने बताया कि सेल्समेन भी सहमा हुआ है कि अचानक उसके साथ ये क्या हो गया।
इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी महाबीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही तुरंत वो मौके पर पहुंच गए थे। जल्द ही आरोपीयों को पकड लिया जाएगा।

Comments