Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


कार सेल परचेज कारोबारी से गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली की धमकी देने के मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2023 Tags: , , , , ,


BOL PANIPAT : 01 जून 2023 , सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी को फोन कर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली की धमकी देने के मामले में और तीन आरोपियों को बीती देर साय सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने वारादात के सरगना सिवाह निवासी राकेश उर्फ पंपू को भी बुधवार को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।


सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उक्त मामले में सीआईए वन टीम द्वारा छह आरोपी अंकित निवासी गढ़ी केसरी, गौरव निवासी इंद्रा कॉलोनी गन्नौर, राहुल उर्फ भूरी निवासी भूरी सोनीपत, नवीन उर्फ जोनी निवासी राक्सेडा, सुनील निवासी भोडवाल माजरी व दीपक निवासी सिवाह पानीपत को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रंगदारी मांगने की वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन व एक कार बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।  पूछताछ में आरोपियों ने राकेश उर्फ पंपू निवासी सिवाह, राहुल पुत्र कृष्ण निवासी सिवाह, प्रीतम पुत्र बाबा निवसी सुभाष नगर तहसील कैंप व निखिल पुत्र राजेद्र निवासी इंसार बाजार के साथ मिलकर योजना बनाकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन टीम उक्त वारदात के सरगना आरोपी राकेश उर्फ पंपू को बुधवार को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। पुलिस टीम ने इसके साथ ही उक्त मामले में शामिल फरार गैंग के गुर्गे आरोपी राहुल, प्रीतम व निखिल को बुधवार साय गुप्त सूचना पर दबिस देकर सिवाह चौटाला रोड मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूछताछ में आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी प्रीतम व निखिल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी राहुल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
 
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि वर्ष 2018 में हत्या के एक मामले में वह करनाल जेल में बंद था। राकेश उर्फ पंपू भी हत्या के अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था। इसी दौरान जेल में उसकी राकेश उर्फ पंपू के साथ दोस्ती हुई थी। आरोपी राहुल वर्ष 2020 में व आरोपी राकेश उर्फ पंपू वर्ष 2022 में जेल से बेल पर बाहर आए थे। जेल से बाहर आने पर आरोपी राहुल के साथी आरोपी निखिल व प्रीतम सरदार ने उसको बताया कि सेक्टर 18 निवासी संदीप थोड़ी सी धमकी देने पर पैसे दे देगा। आरोपी राहुल ने उक्त बात साथी आरोपी राकेश उर्फ पंपू को बताई। योजना बनाकर दोनों ने साथी आरोपियों के साथ मिलकर कारोबारी संदीप को फोन पर रंगदारी मांगने के साथ ही ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी इसके बाद राकेश उर्फ पंपू के साथ कारोबारी के घर पर गए, घर की बेल बजाई कोई बाहर नही आया तो सभी आरोपी वापिस आ गए थे।

यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 में संदीप निवासी सेक्टर 13/17 ने 9 जनवरी को शिकायत देकर बताया था कि दो अज्ञात नंबरों से पिछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। आरोपी राकेश उर्फ पंपू के नाम पर पैसों की डिमांड करते है, पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देते है। संदीप की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 384,506,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments