2 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 20 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने रविवार साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए लोधी पार्क के नजदीक नाकाबंदी कर एक आरोपी को 2 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अविनाश पुत्र राज कुमार निवासी रमेश नगर तहसील कैंप पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया रविवार साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान स्काई लार्क रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की तहसील कैंप निवासी अविनाश गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) लेकर देवी मंदिर से लोधी पार्क की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत लोधी पार्क के नजदीक गंदा नाला सड़क पर नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाले संदिग्ध युवक पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली लिये पैदल देवी मंदिर की और से आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की थेली की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 2 किलो 200 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अविनाश पुत्र राजकुमार निवासी रमेश नगर तहसील कैंप पानीपत के रूप में बताई। बरामद गांजा पत्ती को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी अविनाश से कि गई पूछताछ में खुलासा हुआ वह गांजा पत्ती को तहसील कैप सहित आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए दिल्ली आजादपुर से 10 हजार रूपए में खरीकर लाया था। नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी अविनाश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments