Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर- 25 में जिमखाना क्लब के पास एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौंधापुर निवासी मोनू के रूप में हुई है। चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक होंडा साईन बाइक पर सवार होकर सेक्टर- 25 में जिमखाना क्लब के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी सौंधापुर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 12 अप्रैल की रात अपने दोस्त ऋषिपाल के साथ मिलकर बिंझौल से सौंधापुर रोड पर हैंडलूम फैक्ट्री के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में बिंझौल निवासी सुलेख पुत्र सुबे सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

आरोपी मोनू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जीन्द में स्नेचिंग की वारदात का एक मामला दर्ज है। मामलें में आरोपी करीब 6 महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments