Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने नायब तहसीलदार के माध्यम से हायर एजुकेशन डायरेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at June 2, 2023 Tags: , , ,

कॉलेजों में डिटेल अपलोड करने के लिए खोला जांए पोर्टल- देशवाल

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अभी कॉलेज के लिए नहीं खोला पोर्टल- देशवाल

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ना अटकांए विभाग- देशवाल

29 को खुलना था पोर्टल जो अभी नहीं खोला गया

BOL PANIPAT :-  उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए 2023- 2024 का शेड्यूल 26 मई को जारी किया गया है जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया सुरु होने से पहले सभी कॉलेजों को 29 मई से 31 मई  तक अपनी कॉलेज की पूर्ण जानकारी की प्रोफाइल पोर्टल पर अपडेट करनी थी जो अभी तक नहीं की गई इसी को लेकर आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेजों में यह पोर्टल खोलने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार बलवान सिंह मलिक के माध्यम से हायर एजुकेशन डायरेक्टर हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से खुद यह कहा गया था की कॉलेजों में दाखिले के शेड्यूल के अनुसार 29 से 31 मई तक सभी कॉलेज अपनी कॉलेज की सीटों की संख्या , कॉलेज के बैंक खाते की जानकारी, फीस , विषय आदि सभी की पूर्ण जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी इसके बाद 5 जून से कॉलेज दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा

अभी पोर्टल नहीं खुला

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की कॉलेजों में   दाखिला के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरु होने से पहले ही दाखिले की प्रक्रिया अटकती दिखाई दे रही है 4 दिन बित जाने के बाद भी अभी तक कॉलेज में जानकारी अपडेट करने के लिए पोर्टल अभी तक नहीं खोला गया है जिससे यह एक बड़ी परेशानी पानीपत के सभी कॉलेज प्रबंधको के लिए पैदा हो गई है अभी तक पोर्टल नही खोला गया है

5 जून से पंजीकरण कैसे होंगे

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया अभी तक कॉलेजों को अपनी पूर्ण जानकारी अपडेट करने के लिए पोर्टल ही नहीं खोला गया है तो छात्र दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 जून से कैसे कर पाएंगे अभी तक कॉलेज जानकारी ही अपडेट नहीं कर पाया पोर्टल बंद है तो पंजीकरण के लिए पोर्टल कैसे खुल पाएंगे इससे दाखिला प्रक्रिया लंबित होगी

जल्द खोले पोर्टल

इनसो छात्र नेता देशवाल ने उच्चतर शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान खड़े किए हे की 4 दिन बित जाने के बाद अभी तक पोर्टल कॉलेज के लिए नहीं खोला गया है जबकि सभी कॉलेज प्रबंधको द्वारा अपनी तरफ से पूरी तैयारी हैल्प डैस्क से लेकर अन्य सभी प्रकार की कर ली गई है इसलिए दाखिला प्रक्रिया लेट ना हो आगे ना बढाई जांए इसको देखते हुए कॉलेजों के लिए पोर्टल को खोला जाए

असमंजस में कॉलेज प्रबंधक व छात्र

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की दाखिला प्रक्रिया सुरु होने से पहले ही उच्चतर शिक्षा विभाग का फैलियर नजर आ रहा है खुद विभाग को ही ये नहीं पता की दाखिले पुरानी शिक्षा नीति के तहत होंगें या नई शिक्षा नीति के तहत जिससे पानीपत के सभी कॉलेज प्रबंधको के साथ साथ दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए भी यह बड़ी समस्या पैदा हो गई है कॉलेजों में कॉलेज प्रबंधको द्वारा हेल्प डैस्क लगा दिए गए है लेकिन कोई भी जानकारी वो सही तरीके छात्र छात्राओं को दाखिला प्रक्रिया की नहीं दे पा रहे हँ

इस अवसर पर पंकज सिंह , राहूल राणा, भूपेंद्र मलिक, राजू खर्ब, दिनेश शर्मा, अजय आदि छात्र मौजूद थे


Comments