एफसीवी में दिखा सुपर ओवर का रोमांच। वीवर्स राइजिंग स्टार ने जीता मैच।
BOL PANIPAT :- मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम में पानीपत के पूर्व विधायक स्वर्गीय फतेह चंद विज की स्मृति में आयोजित क्रिकेट कुम्भ के आठवें दिन का पहला मुकाबला चंदर नगर चैलेंजर्स और वीवर्स राइजिंग स्टार के बीच खेला गया I चंदर नगर ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, वही वीवर्स राइजिंग स्टार की टीम ने 10 ओवर में चैलेंजर्स की टीम को 9 विकेट के नुकसान पर 88 रनों का लक्ष्य दिया था I दूसरी पारी में चंदर नगर चैलेंजर्स की टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और मैच टाई हो गया, मैच के टाई होने के बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर का मैच हुआ सुपर ओवर में वीवर्स राइजिंग स्टार की टीम ने मैच में विजय प्राप्त की एवं विकास राणा 22 रन बना कर मैन ऑफ द मैच रहे, दर्शकों ने सुपर ओवर में खेले गए मैच की सराहना की और दर्शकों में मैच की हार जीत को लेकर गजब का उत्साह दिखा I
खेलों इंडिया के कमेंटेटर विकास और आदर्श अपनी ज़बर्दस्त आवाज से खेल दर्शकों का का दिल जीत रहे और उनकी आवाज को सुनने वाले दर्शक भी कमेंट्री की खूब प्रशंसा कर रहे हैं बता दे कि बनारस के रहने वाले विकास कॉमनवेल्थ और ओलंपिक एवं खेलों इंडिया में सबसे कम उम्र के कमेंट्री करने वाले कमेंटेटर है I
दूसरा मैच फतेहपुरी रॉयल और मॉडल टाउन थंडर के बीच मे और तीसरा मैच फ्रेंड्स कॉलोनी वॉरियर्स और वृंदा एनक्लेव टाइटंस के बीच खेला जाएगा, इन मैचों की शुरुआत विधायक प्रमोद कुमार विज और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता टॉस करा कर मुकाबले की शुरुआत करवाएंगे I

Comments