Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिले के सभी बूथों पर भारी संख्या में सुना गया प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद : ईश

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जून बूथ के कार्यकर्ता समाज सेवक बनकर काम करे  तथा लोगों के दुख सुख में शामिल हो ।सभी की सहायता को सदैव तत्पर रहे ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने खटीक बस्ती में शम्मी मोगा के निवास पर मेरा बूथ ,सबसे मजबूत संवाद पर भोपाल में  आयोजित अल्पकालीन विस्तारकों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद अपने उद्बोधन में कही।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की बूथ के कार्यकर्ता प्रधान मंत्री के आह्वान को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा में जुट जाए। यदि किसी पात्र की किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा इसका लाभ दिलाने में मदद करे।
अर्चना ने आगे कहा की बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इसलिए अपने बूथ की सभी जानकारियां जुटाएं  व इसके आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बनाती है।
डा अर्चना ने कहा की लोगों को बताए की हर घर शौचालय , प्रधान मंत्री आवास योजना,किसान सम्मान निधि ,उज्जवला योजना का पात्र लोग लाभ कैसे ले सकते है।उन्होंने कहा की बूथ कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है की वो कांग्रेस तथा यू पी ए के राज 2जी,3जी, हेलीकॉप्टर,पनडुब्बी,खेल आदि घोटालों के बारे में भी बताए । किसी प्रकार परिवारवादी पार्टियां  केवल अपने परिवार के बारे में सोचती है , मुलायम का परिवार कैसे इतना धनवान बना,किस प्रकार लालू यादव ने चारा घोटाला किया।। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी बेल पर है।
उन्होंने आह्वान किया कि अपने अपने बूथों को सशक्त बना कर इस नारे को सार्थक करे मेरा बूथ, सबसे मजबूत।
जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने बताया की पूरे देश में दस लाख बूथों पर लोगों प्रधान मंत्री के इस वर्चुअल संवाद सुना।इसी कड़ी में पानीपत जिले के सभी बूथों पर भी लोगों ने भारी संख्या में इस संवाद को सुना । ईश कुमार राणा ने बताया की लोगो ने बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाकर जगह-जगह इस संवाद की सुना । कुछ जगहों पर लोगो ने टी वी,मोबाइल तथा लैपटॉप पर भी प्रधानमंत्री का  वर्चुअल  संवाद सुना। इस मौके पर लोगों ने संकल्प लिया कि हम अपने अपने बूथों को सशक्त बनायेगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकेश नागरू ,सुनील कंसल, सतीश सहगल,अजय शर्मा, तरुण पसरीचा,शम्मी मोगा, जतिन कश्यप तथा जय किशन आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Comments