एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल देखने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
सतकरतार सनराइजर्स ने 9 विकेट से जीता मैच
BOL PANIPAT :- फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल का पहला मैच चाँदनी बाग ब्लास्टर और सतकरतार सनराइजर्स के बीच मे खेला गया मैच का क्वार्टर फाइनल देखने के लिए पानीपत जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे अधिकारियों ने सतकरतार सनराइजर्स और चांदनी बाग ब्लास्टर के खेल का आनंद लिया मैच देखने के लिए निगम अधिकारी और उपायुक्त वीरेंद्र दहिया एडीसी वीना हुड्डा एवं पुलिस अधिकारी सतीश मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे I क्वार्टर फाइनल का पहला मैच सतकरतार सनराइजर्स ने 9 विकेट से जीता, मैच के मैन ऑफ द मैच कमल बने. कमल ने 52 रन 16 बालों में बनाए और 8 छक्के लगाकर खेल दर्शकों का मन मोहा। आदर्श को विधायक प्रमोद विज ,डीसी वीरेंद्र दहिया व नवीन भाटिया ने मैक्सिमम सिक्स लगाने और मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया। क्वार्टर फाइनल का ये मुकाबला जीतने के बाद सतकरतार सनराइजर्स सीधा फाइनल में प्रवेश कर गयी है I
दूसरा मैच किला नाइट राइडर्स वीवर्स राइजिंग स्टार्स के बीच मे टॉस करा कर विधायक प्रमोद कुमार विज ,भाजपा नेता नवीन भाटिया और उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने मैच का शुभारंभ कराया एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय कर उन्हें अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं I
मैच देखने के लिए उमड़ रहा है रोज जनसैलाब:-
एफसीवी टूर्नामेंट को देखने के लिए रोजाना शिवाजी स्टेडियम में जन सैलाब उमड़ रहा और खेल दर्शक प्लेयर हो या ग्राउंड में एफसीवी टूर्नामेंट के लोगो का सेल्फी पॉइंट भी दर्शकों के बीच मे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, दर्शक लोगों के साथ खूब सेल्फी ले रहे हैं I

Comments