समालखा नगरपालिका चुनाव में युवा मोर्चा संभालेगा प्रचार का मोर्चा: अर्चना
BOL PANIPAT, 2 जून : चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार लिए कमर कस ले। अपनी अपनी ड्यूटी संभाल ले। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा की बैठक अपने हुडा स्थित कार्यालय पर लेते हुए कही। डा अर्चना ने कहा की युवा मोर्चा समालखा नगर पालिका चुनाव में पूरी मजबूती से चुनाव प्रचार प्रसार का मोर्चा संभालेगा। डा अर्चना ने युवाओं से मुखातिब होते हुए कहा की समालखा के चंहुमुखी विकास के लिए भाजपा का जितना जरूरी ताकि ट्रिपल इंजन की सरकार बने। जिससे से विकास कार्य तेजी सी हो। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं पात्र लोगों तक शीघ्र पहुंच सके। डा अर्चना ने कहा की भाजपा की जीत तय है। जनता मोदी व मनोहर की अंतोदय की योजनाओं से खुश है। बस आपने केवल एक प्रयास करना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने विश्वास दिलाया कि मोर्चे के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व लगन से चुनाव के दायित्व निभाएंगे तथा भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। बैठक को युवा मोर्चा प्रभारी प्रमोद ने भी सबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से सुमित जागलान, चांद भाटिया महेंद्र प्रताप, कपिल राणा, राहुल गाबा, योगेश शर्मा, काकू मालिक, अनिल शर्मा, गोपाल कनोजिया, कुलविंदर रोड, मंथन शर्मा, आनंद मालिक, जतिन राणा , सुशील मलिक , मनोज बठला तथा वि एस वेदी मौजूद थे।

Comments