Wednesday, June 24, 2026
Newspaper and Magzine


चैन स्नैचिंग के मामलों में तीन साल से फरार 5 हजार रूपए का इनामी बदमाश पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at June 11, 2023

BOL PANIPAT:11 जून 2023 , चैन स्नैचिंग के मामलों में तीन साल से फरार चल रहे बदमाश को थाना चांदनी बाग पुलिस ने शनिवार को पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी पर जिला पानीपत पुलिस की और से 5 हजार रूपए का इनाम घोषित था। पानीपत के तीन व पंजाब के लुधियाना जिला के एक चैन स्नैचिंग के मुकदमें में आरोपी वांटेड था।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पानीपत पुलिस ने गत दिनों चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी विजय निवासी बरालियन व अनुज निवासी खेड़ी जुनारधार शामली यूपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी अजय उर्फ लेफ्टी पुत्र गोपाल निवासी खेड़ी जुनारधार शामली यूपी के साथ मिलकर फरवरी 2020 में पानीपत सेक्टर 11 में पैदल जा रही एक युवती के गले से सोने की चैन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चैन स्नैचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शिवाक्षी पुत्री रविंद्र निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने जिला पानीपत में चैन स्नैचिंग की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकार था। उक्त दोनों वारदातों बारे थाना शहर व थाना किला में अलग-अलग मुकदमा दर्ज है।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने सेक्टर 11 में युवती के गले से झपटी चैन 30 हजार रूपए में बेचकर पैसे तीन बराबर हिस्सों में बाट लिए थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 2 हजार रूपए बरामद हुए थे। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी अजय उर्फ लेफ्टी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आरोपी अजय उर्फ लेफ्टी पर गत दिनों 5 हजार रूपए का इनाम घोषित करवाने के साथ ही थाना चांदनी बाग में तैनात सब इंस्पेक्टर छबील के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष रूप से दिशा-निर्देश देकर जिम्मेदारी सौपी थी। टीम ने अपने विशेष सोर्स एक्टिव कर शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी अजय उर्फ लेफ्टी को पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने चैन स्नैचिंग की जिला पानीपत की उक्त तीन वारदातों के अतिरिक्त पंजाब के लुधियाना में एक अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वारदात में प्रयोग की अपाचे बाइक उसने अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर दिल्ली से चोरी की थी। चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने के कुछ दिन बाद बाइक को दिल्ली में ही लावारिस हालत में छोड़ दिया था।

गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी अजय उर्फ लेफ्टी को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।

आरोपी चैन स्नैचिंग की निम्न वारदातों में वांटेड था

  1. 12 फरवरी 2020 को सेक्टर 11 में पैदल जा रही एक युवती के गले से सोने की चैन झपटी। थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी निवासी शिवाक्षी पुत्री रविंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. 12 फरवरी 2020 को युनियर विक्टर पब्लिक स्कूल के पास गली में एक्टीवा सवार एक महिला के गले से सोने की चैन झपटी। थाना शहर में प्रीती पत्नी गोल्डी निवासी जवाहर नगर तहसील कैंप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. 6 जुलाई 2020 को देशराज कॉलोनी में गली में पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन झपटी। थाना किला में आरती पत्नी आकाश निवासी देशराज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. वर्ष 2019 में पंजाब के लुधियाना में चैन स्नैचिंग की एक वारदात को अंजाम दिया।

Comments