चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 12 जून 2023, एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने उझा गेट के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहीत गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक चोरी के मामलों में 10 दिन पहले ही सजा पूरी होने पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही 6 दिन बाद फिर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

एटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान सेक्टर 25 में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर उझा गेट के पास घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिनेश पुत्र जगदीश निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक दो दिन पहले डाबर कॉलोनी में सैनी चौक के नजदीक एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में डाबर कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र इश्वर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसको बाइक चलाने का शौक है। उसके खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के तीन मामलें जिला के अलग- अलग थाना में दर्ज है। आरोपी बाइक चोरी के मामलें में 10 दिन पहले सजा पूरी होने पर पानीपत जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उसने फिर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दिनेश के कब्जे से चोरीशुदा एक बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments