Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


9वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों को करवाया गया योगाभ्यास

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 16, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 16 जून। 9वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल सभागार में योग प्रशिक्षक द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर पानीपत एसडीएम वीरेन्द्र ढुल व सीटीएम राजेश सोनी भी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सामान्य अभ्यास के अतिरिक्त वृश्रासन, अर्धचकासन, कपाल भारती तथा अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि का योगाभ्यास करवाया गया।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासनों एवं प्राणायामों का सामुहिक अभ्यास करवाया जा रहा है।

Comments