Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में 42 पंचों के रिक्त पदों का होगा चुनाव: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2023 Tags: , , , , ,

21 जून से 26 जून तक होंगे नामांकन पत्र दाखिल

BOL PANIPAT ,17 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 9 जुलाई को पंच के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। जिले में 42 पंचों के लिए यह चुनाव होगा। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
उपायुक्त ने बताया कि मतदान 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 21 जून से 26 जून तक सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संबंधित बूथ पर जमा कराए जा सकेंगे। 21 जून से 26 जून तक प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून को सुबह 10 बजे से होगी। उम्मीदवार द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 28 जून 2023 दोपहर 3 बजे तक है। उसी दिन 28 जून को दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे।

Comments