यातायात नियमों की पालना न करने वाले स्कूलों के विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी : डीसी
BOL PANIPAT : 14 अप्रैल–डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि यातायात नियमों की पालना न करने वाले स्कूलों के विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि रविवार को भी विभिन्न स्कूलों के 65 वाहनों की चेकिंग की गई है जिनमें से तीन का चालान किया गया है और एक वाहन को इंपाउंड किया गया है।
सचिव आरटीए डॉ नीरज जिंदल ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों की बसों की चेकिंग निरंतर चलेगी। इस सघन अभियान के दौरान बेहद गंभीरता के साथ सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Comments