योग दिवस कार्यक्रम को लेकर एडीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
BOL PANIPAT , 17 जून। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर एडीसी वीना हुडा ने शनिवार को शिवाजी स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का बड़े ही भव्य रूप देने के लिए सभी अधिकारी व संबंधित कर्मचारी अपने-अपने कार्य के प्रति अपनी ड्यूटी सुनिश्चित कर लें। एडीसी ने आमजन से भी आह्वïान करते हुए कहा कि वे भी इस कार्यक्रम में बढ-चढक़र भाग लें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों में योग के प्रति जागरूकता आए। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश राजेश कुमार सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय राजपाल सहित सभी संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

Comments