Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


मेरा पानीपत फिट पानीपत की थीम पर होगी राहगीरी : वीना हुड्डा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जुलाई–अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने शुक्रवार देर सांय स्थानीय सेक्टर 25 में रविवार को होने वाले राहगिरी कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा कर जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि जिला में राहगीरी कार्यक्रम का फिर से आगाज किया जा रहा है। रविवार को प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जुंबा, खेल कार्यक्रम व अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
वीना हुड्डा ने बताया कि राहगीरी वही पुराने अंदाज में मेरा पानीपत फिट पानीपत की थीम पर होगी। उनके साथ सभी राहगीरी कोर टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि राहगीरी कोर टीम ने विगत में भी राहगीरी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया था जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पिछली बार की तरह राहगीरी ओर भी रंगारंग होगी।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि वे रविवार को प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर भाग ले। उनके साथ इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी,एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल, नगराधीश राजेश कुमार सोनी, सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा, निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे

Comments