1 किलो 200 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 24 जून 2023, सीआईए थ्री टीम ने जीटी रोड़ गांव पट्टीकल्याणा मोड़ पर एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार साय गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र में जीटी रोड़ पर गांव पट्टीकल्याणा मोड़ पर मोजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव राक्सेडा की और से पैदल पैदल पट्टीकल्याणा मोड़ की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत पट्टीकल्याणा मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली लिए गांव राक्सेडा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुरमेज उर्फ गिज्जी पुत्र मलुक निवासी राक्सेडा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी व उसकी प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो थेली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किला 200 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा गांव पट्टीकल्याणा के पास जीटी रोड पर एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर से कम कीमत पर खरीदा था। आरोपी गुरमेज उर्फ गिज्जी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments