Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. के मामलों में भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया गया नष्ट.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 26, 2023 Tags: , , , , ,

इसके अलावा जिला करनाल व कैथल के मामलों के नशीले पदार्थ भी किए गए नष्ट.

BOL PANIPAT : 26 जून 2023, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेन्द्र कुमार गुप्ता भा.पु.से. के द्वारा जिला पानीपत, करनाल व कैथल के माननीय अदालत से फैसलाशुदा एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिये एक चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में सतेन्द्र कुमार गुप्ता स्वंय, पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन व पुलिस अधीक्षक कैथल अभिषेक जोरवाल शामिल रहे। इस कमेटी की देखरेख में माननीय अदालत से फैसला शुदा एन.डी.पी.एस. एक्ट के मुकदमों के नशीले पदार्थ को सोमवार 26 जून को m/s haat supreme wastech pvt ltd Bazida kalan, Karnal में नष्ट करवाया गया।

जिला पानीपत के 101 मुकदमों में करीब 486 किलो 247 ग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।

जिसमें गांजा पत्ती के 48 मामलों में 324 किलो 618 ग्राम, पोपी हस्क डोडा के 13 मामलों में 143 किलो 288 ग्राम, चरस के 27 मामलों में 17 किलो 133 ग्राम, स्मैक के 5 मामलों में 1 किलो 68 ग्राम, हेरोइन के 3 मामलों में 140 ग्राम हेरोइन, नशीली दवाईयों के 5 मामलों में 1480 नशीली गोलियां, 1608 नशीले कैप्सूल, 1028 नशीले इंजेक्शन, 38 डिब्बी व 18 नशीली सिरप को नष्ट किया गया। इसके अलावा जिला करनाल के एनडीपीएस एक्ट के 94 मुकदमों में करीब 329 किलो ग्राम नशीला पदार्थ, 4060 नशीली गोलियां व 3182 नशीले कैप्सूल को नष्ट किया गया। जिला कैथल के एनडीपीएस एक्ट के कुल 58 मुकदमों में करीब 177 किलोग्राम नशीले पदार्थ, 40720 नशीली गोलियां व एक बॉक्स एमटीपी किट को नष्ट किया गया। इस मौके पर सतेन्द्र कुमार गुप्ता स्वंय, एसपी पानीपत अजीत सिंह शेखावत, एसपी करनाल शशांक कुमार सावन, एसपी कैथल अभिषेक जोरवाल, डीएसपी पानीपत कृष्ण कुमार, डीएसपी कैथल उमेद व डीएसपी करनाल सुरेश कुमार मौजूद रहे।

Comments