बीईओ ऑफिस का पेंटिंग से किया सौंदर्यकरण।
दो विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों संग बनाई वर्ली पेंटिंग।
BOL PANIPAT : शिक्षा विभाग पानीपत में नित नए प्रयोग और कार्यों से जहां शिक्षा आधारभूत सुधार हो रहें हैं वहीं राम लखन के नाम से मशहूर फ़ाइन आर्ट लेक्चरर प्रदीप मलिक और कला शिक्षक सुरेंद्र राठी की जोड़ी छुट्टी वाले दिन भी अपने विभाग के कार्यालय में पेंटिंग बनाने में जुटे रहते हैं। बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा और बीआरसी बिक्रम सहरावत ने बताया कि जिला कॉर्डिनेटर पीजीटी फ़ाइन आर्ट प्रदीप मलिक और कला अध्यापक सुरेंद्र राठी के नेतृत्व में खंड पानीपत शिक्षा कार्यालय की दीवारों को पेंटिंग से सजाया है। जो कार्यालय के सौंदर्य को बढ़ा रही हैं। उन्होंने दोनों ही अध्यापकों के प्रयासों और कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप मलिक ने बताया कि बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत के अनुरोध पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बडौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निज़ामपुर के बच्चों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पानीपत के मुख्य द्वार पर वर्ली पेंटिंग बनाई गईं हैं जो सुंदरता को बढ़ाने के साथ साथ स्वागत करती प्रतीत हो रही हैं। कला अध्यापक सुरेंद्र राठी ने बताया कि ये हमारे लिये गर्व की बात है कि बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत ने हमें इस योग्य समझा और अपने कार्यालय में पेंटिंग बनाने की बात कही। राठी ने बताया कि वास्तव में कला जहां इंसान को सुकून देती है वहीं कला के माध्यम से इंसान को तनाव मुक्त बनने का मौक़ा देती है। हर इंसान को अपनी प्रतिभा अनुसार प्रयास अवश्य करना चाहिये। इस अवसर पर बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत, पीजीटी फ़ाइन आर्ट प्रदीप मलिक, कला शिक्षक सुरेंद्र राठी, सावन, दीपांशु, जुनैद और आर्यन आदि मौजूद रहे।

Comments