Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू ने 15 जुलाई तक बढ़ाई दाखिलों की तिथि: डा धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at July 3, 2023 Tags: , , , ,

नए दाखिलों और री-रजिस्ट्रेशन के लिए 15 जुलाई तक ले दाखिला: डा धर्म पाल

BOL PANIPAT , 3 जुलाई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया की ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जुलाई सत्र की एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन  करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है।  इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते कॉलेज में ऐडमिशन नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्विद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसनी इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसनी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं नए दाखिलों और री-रेजिस्ट्रेशन के लिए 15 जुलाई 2023 दाखिला ले सकते है।
उन्होंने बताया कि इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट  ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर उपलब्ध है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नए विद्यार्थी और री-रेजिस्ट्रेशन के लिए पुराने विद्यार्थी 15 जुलाई 2023 तक दाखिला ले सकते है।

Comments