Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जीव-विज्ञान परिषद द्वारा आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय में जीव-विज्ञान परिषद द्वारा एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में प्राध्यापकों के साथ लगभग 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलिजिस के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनिंदरजीत कौर ने सभी प्रतिभागियों को एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की । प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह व्याख्यान ऐसे समय पर हो रहा है जब विश्व एक और वायरस जनित रोग के प्रसार को देख रहा है। ऐसे ऐसे में हमें न सिर्फ जागरूक होना है, अपितु किसी भी तरह की भ्रांति का शिकार भी नहीं होना है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी का, विशेष तौर पर जीव विज्ञान के सभी विद्यार्थियों का यह दायित्व बनता है कि लोगों को इस तरह की गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाए। डॉ. मनिंदरजीत कौर ने “क्या एम-पॉक्स अगली महामारी हो सकता है” विषय पर अत्यंत विस्तार से बातचीत करते हुए इस रोग का संक्षिप्त इतिहास, वर्तमान परिदृश्य, इसके होने के कारण, प्रकार, लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. निधान सिंह ने वक्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रोग का प्रसार अभी बहुत कम है परन्तु इसके लक्षण आसानी से चिन्हित किए जा सकते हैं। इसलिए हमारा यह दायित्व है कि अगर हमें कोई भी इस तरह की समस्या नजर आती है तो उसको अनदेखा न करें। इस कार्यक्रम की सूत्रधार की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. हरप्रीत कौर ने निभाई। इस अवसर पर सह-संयोजक पवन कुमार, अंजुश्री, नीलम एवं खुशी ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Comments