Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


हर जिले में मिनी बाल भवन और डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का मेरा सपना, ताकि बच्चों को दूर-दराज न जाना पड़े: मीना कंबोज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 24, 2026 Tags: , , , , ,

बाल महोत्सव के जिला स्तरीय मुकाबलों का समापन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

सोशल मीडिया से दूर रहें Gen Z, पढ़ाई में काम आने के लिए ही करें इस्तेमाल मीना कंबोज

BOL PANIPAT : 24 अक्टूबर। बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव के मुकाबलों का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती मीना कंबोज मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि बाल महोत्सव बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। बच्चे पूरे साल इन मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और यहां हर तरह की प्रतिभाएं देखने को मिलती हैं।
समापन के बाद प्रेस वार्ता में मीना कंबोज ने कहा कि परिषद का मुख्य मकसद बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। इस मंच के जरिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों की प्रतिभा निखारता है। पूरे हरियाणा में बाल महोत्सव के मंच से प्रतिभाएं निखर के सामने आ रही है

गावो में मिनी बाल भवन डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का सपना है मेरा

उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि गांवों में भी मिनी बाल भवन खोले जाएं, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए दूर शहरों तक न आना पड़े।
उन्होंने कहा कि खासकर बच्चियों को कई बार दूर आने-जाने में दिक्कत होती है। यदि उनके आसपास मिनी बाल भवन उपलब्ध होगा तो बच्चियां आसानी से वहां आकर विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगी। उन्होंने भविष्य में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की योजना को भी अपना सपना बताया।

सोशल मीडिया से दूर रहे बच्चे

मीना कंबोज ने बच्चों को सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और तकनीक का उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए, जितना उनकी पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने में काम आए। गलत दिशा में जाने से बचने के लिए अभिभावकों और बच्चों दोनों को जागरूक रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और अपने तीन साल के कार्यकाल को ईमानदारी से पूरा करेंगी। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से भी अपने-अपने स्तर पर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की।

ईमानदारी से निभाऊंगी जिम्मेदारी

मानद महासचिव मीना कंबोज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और हरियाणा के राज्यपाल ने जो भरोसा मुझ पर जाते हैं उसे भरोसे को कायम करते हुए मैं ईमानदारी के साथ काम करूंगी। बच्चों का हक उन्हें दिलाऊंगी

इस बार बोल महोत्सव में प्रतिभा का समुंदर देखने को मिला बच्चों में

इस दौरान उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी ऋतु राठी के कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि वह पानीपत में बेहतरीन काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी उत्साहजनक है।
वहीं, जिला बाल कल्याण अधिकारी ऋतु राठी ने कहा कि बच्चों को जिला स्तरीय मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बाल महोत्सव में बड़ी संख्या में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा खुलकर सामने आई। उन्होंने कहा कि बाल महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को मंच देना और उनकी प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाना है।

Comments


Leave a Reply