10.72 ग्राम स्मैक (हैरोईन) सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2023, सीआईए थ्री टीम ने बुधवार देर शाम एक आरोपी को स्मैक सहित किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाजिद उर्फ वाजा निवासी गाँव राणा माजरा जिला पानीपत के रुप मे हुई आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया ।
सीआईए 3 इन्चार्ज इन्सपैक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक टीम बन्धा (कडा) यमुना नदी, गाँव राणा माजरा जिला पानीपत पर थी जो टीम को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति वाजिद उर्फ वाजा निवासी गाँव राणा माजरा जिला पानीपत जो स्मैक बेचने का काम करता है और आज गाँव मन्डौर यू0पी0 की तरफ से यमुना नदी के रास्ते से यमुना नदी पार करते हुये गाँव राणा माजरा की तरफ स्मैक लेकर आ रहा है जो सुचना को पुख्ता मानकर मिली सुचना के अनुसार पुलिस की टीम ने नाकाबन्दी की तो नाकाबन्दी के लगभग 15/20 मिनट बाद यमुना नदी के रास्ते में गाँव मन्डौर यू0पी0 की तरफ से यमुना नदी के रास्ते से एक व्यक्ति सफेद कुर्ता पजामा में यमुना नदी पार करके पैदल-2 गाँव राणा माजरा की तरफ आता हुआ दिखाई दिया वह व्यक्ति नजदीक आने पर नाकाबन्दी पर खडी पुलिस पार्टी को देखकर पिछे मुडकर वापिस यमुना नदी की तरफ भागने लगा तो पुलिस की टीम ने उस शक्स को काबू करके नाम पत्ता पुछा तो काबु किये गये शक्स ने अपना नामपता वाजिद उर्फ वाजा पुत्र शादीन पुत्र मोजू निवासी गाँव राणा माजरा थाना सनौली जिला पानीपत बतालाया ।
पुलिस टीम ने नियमानुसार डयुटी मैजिस्ट्रेट श्री कैलाश चन्द्र, नायब तहसीलदार बापोली पानीपत की मौजुदगी मे युवक की तलाशी ली तो स्मैक बरामद हुई बरामद स्मैक का वजन करने पर 10.72 ग्राम स्मैक (हैरोईन) पाई गई । आरोपी के खिलाफ सनौली थाना मे मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है ।

Comments